अनूपपुर: 12 बजते ही गूंजा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित कोतमा, जैतहरी, बिजुरी, भालूमाड़ा, राजेंद्रग्राम एवं ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाने भक्तों की भीड़ जुटी रही। रात 12 बजते ही शंखनाद और घंटा बजाकर नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी… लाल की से जयघोष किया, आतिशबाजी की गई इस मौके पर महिलाओं ने पालकी झूलन कर मंगल गीत भी गया। इसके बाद प्रसाद का भोग लगाया।

अनूपपुर के रामजानकी मंदिरो में विशेष सजावट की गई थी। जहां सुबह से ही मंदिरो में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कोतमा की पंचायती मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बैठक एंव भजन कीर्तन की व्यवस्था की गई। अनूपपुर की इस्कॉन सेंटर में भगवान श्री कृष्णा जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। जहां ठीक 12 भगवान का जन्मोत्सव मनाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया आरती उतार कर भोग लगाया गया। इस दौरान मां दुर्गा मंदिर मडिया अनूपपुर सहित जिले भर में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। जहां नवयुवकों ने मटकी फोड़ने के लिए लगातार प्रयास करते रहे और नीचे से उन पर पानी की बौछरे होती रही इसी मस्ती में लोग गिरते और उठते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!