अनूपपुर/पण्डित पुष्पेन्द्र उरमलिया।राजनीतिक कंपटीशन के मध्य यह स्पष्ट है कि वेंकटनगर में बिलासपुर-इंदौर और इंदौर-बिलासपुर ट्रेन (नर्मदा एक्सप्रेस) के स्टॉपेज में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को का अथक प्रयास और भाग दौड़ रंग लाया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को द्वारा विगत कई वर्षों से वेंकटनगर में उक्त ट्रेन के स्टॉपेज की मांग डीआरएम बिलासपुर के कार्यालय से लेकर सदन तक की जाती रही जिसका परिणाम सुखद आया है और आज दिनांक 5 सितंबर 2026 से उक्त ट्रेन वेंकट नगर रेलवे स्टेशन पर रुकने लगी है अपनी इस अपार सफलता पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं पूरी कांग्रेस पलटन के साथ वेंकट नगर पहुंचे ढोलबाजों के साथ ट्रेन का स्वागत किया सभी यात्रियों को बधाइयां दी एवं मिठाइयां बताकर यह आश्वासन दिया कि जन सुविधाओं के लिए सत्ता किसी की भी हो मैं लड़ता रहूंगा। किसी भी हाल में जन सुविधाओं को लेकर जिले वासियों की आवाज को बुलंद करता रहूंगा। वहीं ट्रेन के स्टॉपेज के दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक की सफलता की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहडोल संसदीय क्षेत्र की अकर्मठ सांसद हिमाद्री सिंह के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हिमाद्री सिंह को लिखा हुआ पत्र वायरल करके इसे हिमाद्री सिंह की सफलता बताया जबकि पूरा क्षेत्र जानता है कि दिल्ली के सरकारी आवास में रहकर सत्ता का सुख भोगने के अलावा विगत 10 साल में हिमाद्री सिंह न तो किसी मतदाता के दरवाजे गई न किसी भाजपा वोटर के सुख-दुख में किसी के घर ढाढ़स बनाने पहुंची। जब भी दिल्ली से पुष्पराजगढ़ इनका अपने निज निवास आना होता है तब तब इन्हीं की सत्ता के चार कार्यकर्ता इन्हें ऐसा गिर लेते हैं कि आम व्यक्ति इसे मिल ही नहीं पता और कार्यकर्ताओं के बीच गिरे रहने की फोटो सोशल मीडिया में डालकर सांसद जी हमेशा यह बताने की कोशिश करती रही है कि आज निवास में कई लोगों से मिला और उनकी समस्याओं को सुना जबकि हकीकत इसके ठीक विपरीत है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि आगामी चुनाव में हिमाद्री सिंह के चेहरे को सत्तापार्टी नहीं बदलती है तो संसद की शून्यता, अकर्मठता, खो चुका जनाधार और मतदाताओं से दूरी का खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भोगना पड़ सकता है
वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस स्टापेज़ : अपनी वर्षो की मेहनत रंग लाने पर पुष्पराजगढ़ विधायक ने मनाया जश्न, बजे ढ़ोल-ताशे