कोतमा पुलिस ने अंधी हत्या का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 03/09/2026 को डायल 112 कन्ट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोडारू के जंगल में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश पड़ी है,जिसके सिर में चोटे हैं । इस सूचना पर थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस टीम को ले कर तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर विवेचना कार्यवाही प्रारंभ की ।किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक स्वामी सिंह गोंड उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम गोडारू की हत्या धारदार हथियार से सिर व चेहरे में चोटे कारित कर की थी । अंधी हत्या की इस वारदात को जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बहुत ही गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही पतासाजी और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये । उनके निर्देशानुसार थाना प्रभारी कोतमा के नेतृत्व में इस अंधी हत्या का खुलासा करने के लिये एक विशेष टीम गठित की गई । SP, Aditional SP, SDOP के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल ने थाना कोतमा की पुलिस टीम के साथ ग्राम गोडारू में रात भर कैम्प किया । ग्रामीणों से चर्चा कर अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करके यह जानकारी प्राप्त की गई कि ग्राम गोडारू के ही श्यामसुंदर महरा पिता रामप्रसाद महरा का मृतक के साथ जमीन को लेकर एवं मृतक की पत्नी का सुगाबंदी संदेह को लेकर पूर्व में 02-03 बार वाद विवाद हो चुका था। यह जानकारी मिलने पर जब श्याम सुंदर महरा की पतासाजी की गई तो वह अपने घर से गायब मिला । पुलिस टीम ने लगातार तलास कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्य की मदद से संदेही श्याम सुंदर को ग्राम गोडारू के जंगल से पकड़कर अभिरक्षा में लिया। हिकमत अमली से पूंछतांछ करने पर श्याम सुंदर महरा ने बताया कि दिनांक 03.09.26 को करीब 12- 01 बजे मृतक एवं आरोपी श्यामशुन्दर महरा का आपस में वाद विवाद हुआ था जिसमें आरोपी ने मृतक स्वामी सिंह गोंड़ पर कुल्हाड़ी से चेहरे और सिर पर प्राण घातक प्रहार किए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं घटना के समय आरोपी द्वारा पहने हुए कपड़े जिसपर खून के छींटे पड़े थे, अपने घर पर छिपा दिया था,जिसको उसके घर से जप्त किया गया । आरोपी श्याम सुंदर महरा पिता रामप्रसाद महरा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गोड़ारू को दिनांक 04.09.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव, प्र.आर. रामखेलावन यादव. प्र.आर. दिनेश राठौर, आर अभय त्रिपाठी , आर0 महेश साहू,आर. इस्तयाक खान,आर.चालक अनिल मरावी एवं सायबर सेल से प्रआर0 राजेन्द्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!