लापता युवक का बाहर निकाला शव, पुलिस ने जांच की शुरू

अनूपपुर- जिला मुख्यालय अनूपपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित लखनपुर गांव में 21 वर्ष युवक लापता था। लापता युवक की चप्पल घर के पीछे स्थित तालाब के पास मिलने पर तालाब में डूब जाने के संदेह पर आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू दल ने खोजबीन के दौरान युवक का शव तालाब के अंदर डूबे हुए स्थिति में बरामद कर पुलिस को सौपा।  लखनपुर गांव के वार्ड क्रमांक 7 शंकर मंदिर के पास के निवासी निरंजन पटेल जो ग्राम पंचायत लखनपुर में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं, 21 वर्षीय बालक प्रतीक उर्फ आकार पटेल जो 3 सितंबर की शाम से घर से लापता होने पर परिजनों एवं ग्रामीण जनों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पूरी रात खोजबीन की, किंतु रात भर युवक का कहीं पता नहीं चल सका, घर से कुछ दूर पर स्थित अमहाई तालाब के मेढ में युवक की चप्पल पड़े होना दिखने पर परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा कोतवाली पुलिस को युवक के तालाब के अंदर पानी में डूब जाने का संदेह व्यक्त करते हुए खोजबीन कराए जाने की मांग पर, जिला मुख्यालय अनूपपुर के एसडीईआरएफ आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू दल को घटना की सूचना दिए जाने पर रेस्क्यू दल प्रभारी रामनरेश भवेदी अपने 8 सदस्यीय रेस्क्यू दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अमहाई तालाब में विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जिस पर लापता युवक का शव तालाब के अंदर गहरे पानी में मिलने पर रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर मृतक के शव को कोतवाली पुलिस को सौपा। पुलिस दल के साथ स्थल पर मृतक के शव का पंचनामा कर साक्षियो के कथन लेते हुए मृतक के शव का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद शव के कफन दफन हेतु परिजनों को सौपा। मृत युवक प्रतीक पटेल आईटीआई अनूपपुर में अध्ययनरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!