शहडोल- राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद ओजस्विनी जिला शहडोल के अंतर्गत आज आयोजित क्षेत्रीय ब्लॉक टोली समन्वय बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं परिणामकारी सिद्ध हुई। यह बैठक माननीय प्रांतमंत्री मेहुल श्रीवास्तव जी एवं विभाग संगठन मंत्री श्री अरविन्द बघेल जी के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र, ग्राम, ब्लॉक, तहसील एवं नगर स्तर के चिन्हित एवं अपेक्षित पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार की रणनीति तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गंभीर, अनुशासित एवं सकारात्मक विमर्श हुआ। बैठक के दौरान आगामी जिला समिति उज्जैन महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही हनुमान चालीसा केंद्रों के संचालन को और प्रभावी बनाने, छात्र परिषद के विस्तार, सेवा संकल्प कार्यक्रमों को ग्राम स्तर तक पहुँचाने तथा संगठनात्मक मजबूती हेतु कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार नहीं बल्कि संस्कार, सेवा और सांस्कृतिक जागरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जिम्मेदारियाँ स्वीकार करते हुए आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक के समापन सत्र में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों के विस्तार तथा युवाशक्ति और मातृशक्ति के सशक्तिकरण का सामूहिक संकल्प लिया गया। विशेष उल्लेखनीय है कि प्रांतमंत्री मेहुल श्रीवास्तव जी को क्षेत्र में “प्रवीण तोगड़िया ऑफ शहडोल” के नाम से भी जाना जाता है। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, जमीनी पकड़, कार्यकर्ताओं से जीवंत संवाद और नेतृत्व क्षमता को लेकर बैठक में व्यापक सराहना व्यक्त की गई।
राष्ट्रीय बजरंग दल, महिला परिषद ओजस्विनी के अंतर्गत टोली समन्वय की बैठक हुई संपन्न