घायल नन्हें बेजुबान का कराया उपचारपेश की मानवता की मिशाल

उमरिया- मानव को यदि तकलीफ हो तो, वह दूसरे से अपनी तकलीफ बयां कर देता है, लेकिन यदि मूक जानवरों पर कोई संकट आ जाए तो वे अपनी तकलीफ बयां नही कर पाते है , मूक जानवरों की पीड़ा समझते हुए युवा टीम उमरिया ने गत दिवस घायल अवस्था में मिला बेजुबान नन्हा डॉग का इलाज कराया । उमरिया जिले के सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पाली प्रोजेक्ट रोड  के समीप एक  नन्हा बेजुबान खून से लथपथ व गंभीर रूप से घायल अवस्था में रोड पर मिली। इसकी सूचना युवा टीम उमरिया के सदस्यों को प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से पशु चिकित्सालय पाली में सूचित कर पशु डॉ. को घटनास्थल पर ले जाकर गाय का उपचार कराया गया। इस कार्य से युवाओं के नगर के लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं। इस दौरान पशु चिकित्सा से  डॉ द्विवेदी, सहायक अर्जुन सिंह, युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह, अभिनय द्विवेदी, सौरव पांडेय, पुष्पेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *