हितग्राहियों को नही मिल रहा लाभ, सहायक रोजगार सचिव स्वयं व करीबियों को पहुँचा रहा है लाभ, जाँच की मांग

अनूपपुर- जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बसही के सहायक रोजगार सचिव रामप्रकाश महरा पर शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के बजाय स्वयं के हित लाभ लेने व अपने करीबियों पंचायत के कार्य देकर लाभ दिलाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर अनूपपुर को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत में संचालित होने वाली विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाता है, लेकिन सहायक रोजगार सचिव द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं दिलाया जा रहा है। आरोप है कि रामप्रकाश महरा ने अपने नाम से कपिलधारा योजना के तहत तीन बार कूप निर्माण का लाभ प्राप्त किया है। इसके अलावा पंचायत में होने वाले कार्य को अपने करीबियों को देकर उनको लाभ पहुचाने का कार्य किया जाता है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत क्षेत्र में सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए आने वाली निर्माण सामग्री जैसे रेत, गिट्टी और सीमेंट को अपने घर के सामने डंप करवाया जाता है। इसके अलावा अपने घर के समीप पानी की टंकी का निर्माण कराकर उसे ताला लगाकर बंद रखने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि इस प्रकार पंचायत योजनाओं का लाभ वास्तविक और पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर से सहायक रोजगार सचिव के कार्यों की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने तथा पात्र ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!