नगर मे आस्था और उल्लास के संग मना महाशिवरात्रि, धूमधाम से निकली भोलेबाबा की बारात

अनूपपुर- विद्युत नगरी जैतहरी मे महाशिवरात्रि पर्व बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही नगर के सभी शिवालयों मे शिव भक्तों की भीड़ बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिये उमड़ पड़ी, नगर मे सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र वार्ड क्र . 06 मे स्थित देवी मढिया प्रांगण मे स्थित शिव मंदिर रहा, जहाँ कि मढिया के पुजारी आचार्य शैलेंद्र के द्वारा देवी मढिया मे पूरी तरह साज सज्जा के साथ ही साथ शिव मंदिर का सजावट बर्फ के सिल्ली से कर बाबा बर्फानी का रुपांतरण कर सजाये जो कि शिव भक्तों के लिये और ही दर्शन का आकर्षण का केंद्र बन गया। वहाँ हजारों लोगो ने दर्शन प्राप्त कर धर्म लाभ प्राप्त किया, नगर के शिव भक्तों के द्वारा दोपहर तीन बजे नगर परिषद के प्रांगण मे स्थित राम मन्दिर से भगवान् शिव की बरात बडे़ धूमधाम से निकाली गई जो कि नगर भृमण करते हुए देवी मढिया गई बारात के नगर भृमण के दौरान नगर के नागरिकों ने जगह जगह बारात का स्वागत जलपान से हर्षोल्लास के साथ किया गया। बारात के स्वागत का आकर्षण वहाँ देखने को मिला जहाँ नगर के नागरिक जफर खान एवं उनके सभी साथियों ने बारातियों के लिये जलपान की व्यवस्था करवाई व बढ़चढ़ कर भोले बाबा की बारात का स्वागत किया। बारात मे मुख्य बराती देवी देवता वानर भालू के साथ ही साथ नगर के गणमान्य नागरिक के साथ ही साथ नगर के सैकड़ों महिलाओं की टोली बरात मे नाचते गाते हुए नगर भृमण करते हुए सभी देवी मढिया तक गईं जहाँ कि बरात का भव्य स्वागत किया गया। वैवाहिक कार्यक्रम पूजा पाठ के बाद वृहत भण्डारा मे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *