आश्रम परिसर में फादर ने की मैदान में बैठे दो युवकों पर एयरगन से फायरिंग, एक घायल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर शहर के नमनाकला रिंग रोड स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम परिसर में शुक्रवार शाम एक फादर ने मैदान में बैठे दो युवकों पर एयरगन से फायरिंग की, जिसमें छर्रा लगने से एक युवक घायल हो गया। आरोप है कि, फायरिंग के बाद फादर ने गड़ासा (धारदार हथियार) दिखाकर युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित फादर को आज हिरासत में ले लिया गया है और एयरगन ज़ब्त कर ली है। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, विनोद तिर्की को हिरासत में लिया गया है और एयरगन जब्त कर ली गई है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

घायल युवक का मुलाहिजा कराया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नमनाकला रिंग रोड पर स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम की चारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है। मोहल्ले के बच्चे रोजाना वहां खेलने जाते हैं। शुक्रवार शाम खटिकपारा निवासी आयुष सोनकर अपने साथी के साथ मैदान में बैठकर बातचीत कर रहा था। युवकों ने अपने बयान में बताया है कि इसी दौरान आश्रम के फादर विनोद तिर्की ने हाथ में एयरगन लेकर वहां पहुंचे। फादर को बंदूक के साथ आता देख दोनों युवक घबरा गए और भागने लगे। आरोप है कि, युवकों को भागते देख फादर ने ऊपर की ओर एयरगन से फायर कर दिया। एयरगन से निकले छर्रे आयुष सोनकर के गर्दन के पिछले हिस्से में लगे। घायल अवस्था में दोनों युवक किसी तरह वहां से निकल गए। युवकों के अनुसार उनकी बाइक नजदीक ही खड़ी थी। फायरिंग के बाद फादर दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और हाथ में गड़ासा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। आयुष ने बताया कि, वे बचपन से इस मैदान में खेलते आ रहे हैं। मैदान खुला होने से मोहल्ले के सभी लोग वहां आते-जाते हैं। कुछ लोगों ने फायरिंग के पीछे चोरी के संदेह को भी कारण बताया है। युवकों ने वहां डायल 112 की सहायता से निकले और अस्पताल में उपचार कराया। बाद में सीधे कोतवाली थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आश्रम के अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!