कोर व बफर जोन में कुंओ पर बनाए जा रहे मुंडेर

उमरिया- वन एवं राजस्व सीमांतर्गत कोर एवं बफर क्षेत्र में बिना मुंडेर वाले कुओं पर मुंडेर बनाने का निर्माण किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम रायपुर में बिना मुंडेर वाले कुओं मे बन रहे मुंडेर का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि कोर और बफर क्षेत्र में ऐसे चार हजार कुएं है, जो बिना मुंडेर के है। सभी कुओं को चिन्हित कर सभी पर मुंडेर का निर्माण कार्य किया जा रहा है , ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जन हानि, पशु हानि नही हो सके।उन्होंने कहा कि बिना मुंडेर वाले कुओं में मुंडेर बन जाने पर दुर्घटनाएं घटित होने की आशंका कम से कम रहेगी। निरीक्षण के दौरान खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *