खनिज रेत का अवैध परिवहन करते वाहन हुआ जब्त 

अनूपपुर- जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में प्रभारी खनिज अधिकारी श्रीमती ईशा वर्मा एवं सर्वेयर अमित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक थाना बिजुरी श्री प्रदीप अग्निहोत्री एवं अन्य के साथ गुरुवार की रात्रि लगभग 01 बजे ग्राम छतई में खनिज रेत का ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करते हुए 01 वाहन MP65GA1443 को जब्त किया गया तथा आगामी निर्देश तक बिजुरी थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। उक्त प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 (1), (2) एवं (3) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *